आप क्रोशिया से कई सुंदर चीजें बना सकते हैं। यहां आपको एक छोटी कार का मॉडल बनाना बता रहे हैं : सामग्री - ऊन या सूती धागा हरे,फिरोजी व काले रंग का। यदि आप सूती धागे से क्रोशिया बनाएं तो 6 नं का क्रोशिया लें।यदि आप ऊन से क्रोशिया बनाएं तो 7.5नं का क्रोशिया लें। विधि - 1 लाइन - 16 चेन। 2 लाइन - दूसरी चेन में एक सिंगल क्रोशिया,फिर बाकी 14 चेन में एक-एक सिंगल क्रोशिया। 3 लाइन - 1चेन, पलटें। 16 ही चेन में एक-एक सिंगल क्रोशिया। इस तरह सिंगल क्रोशिया की 7 लाइन बनाएं। 12 चेन,3 स्टीच छोड़ें अगली चेन में स्लिप स्टीच, 12चेन,3 स्टीच छोड़ कर स्लिप स्टीच,बाकी बची स्टीच में सिंगल क्रोशिया। आखिरी स्टीच में 3 सिंगल क्रोशिया। अब बॉर्डर पर सिंगल क्रोशिया बनाते हुए दाईं तरफ आ जाएं। जो 12 चेन हैं उनमें 9 सिंगल क्रोशिया बनाएं, अगले 12 चेन में भी 9 सिंगल क्रोशिया, बाकी स्टीच में एक-एक सिंगल क्रोशिया। स्लिप स्टीच की सहायता से बॉर्डर बनाते हुए दाईं तरफ आएं। खिड़कियों पर भी स्लिप स्टीच बनाएं। आपकी कार का ढांचा तैयार हो गया है। अब 2 पहिये बनाएं :- फिरोजी रंग के धागे से मैजिक रिंग में 10 सिंगल क्रोशि...
क्रोशिया एक बहुत प्राचीन हस्तकला है जो समय के साथ विलुप्त हो रही है। kroshia.blogspot.com इस सुंदर कला को बचाने का एक प्रयास है।