क्रोशिए से यह चौकोर फूलों वाला नमूना बना कर आप इससे मेजपोश, बच्चों की चादर या बेडशीट और पिलो कवर बना सकते हैं। यह डिजाइन देखने में अत्यंत सुंदर लगता है व इसको बनाना भी कोई कठिन नहीं है। नमूना बना कर ड्राइंग रूम या बेडरूम की सजावट को नया लुक दीजिये। तो आइए यहां बता रही हूं मैं आपको एक चौकोर फूलों वाला नमूना Granny Square Pattern सामग्री : आपकी पसंद के रंग के बुनाई के धागे या ऊन के गोले। एक क्रोशिया। नमूना बनाने की विधि : 8 चेन बनाइये। स्लिप स्टीच से जोड़ कर रिंग बनाएं। चाहे तो मैजिक रिंग बना कर भी आप नमूने की शरुआत कर सकती हैं। पहली लाइन - रिंग में 12 सिंगल क्रोशिया, एक स्लिप स्टिच पहले सिंगल क्रोशिए में। दूसरी लाइन - 3 चेन, जहां स्लिप स्टीच है, उस जगह पर 4 ट्रेबल। फंदे को क्रोशिए से उतारिये। हुक को चार चेन के चौथे चेन में डाल कर छोड़े हुए फंदे को उसमें से निकालिये (एक पॉपकॉर्न स्टिच बनेगा ) * 3 चेन ,अगले सिंगल क्रोशिए में 5 ट्रेबल, फंदे को क्रोशिए से उतारिये। हुक को पहले ट्रेबल में डाल कर छोड़े हुए फंदे को उसमें से निकालिये ( दूसरा पॉपकॉर्न स्टिच बनेगा ) * से 10 बार और दोहरा...
क्रोशिया एक बहुत प्राचीन हस्तकला है जो समय के साथ विलुप्त हो रही है। kroshia.blogspot.com इस सुंदर कला को बचाने का एक प्रयास है।