क्रोशिए से यह चौकोर फूलों वाला नमूना बना कर आप इससे मेजपोश, बच्चों की चादर या बेडशीट और पिलो कवर बना सकते हैं। यह डिजाइन देखने में अत्यंत सुंदर लगता है व इसको बनाना भी कोई कठिन नहीं है। नमूना बना कर ड्राइंग रूम या बेडरूम की सजावट को नया लुक दीजिये। तो आइए यहां बता रही हूं मैं आपको एक चौकोर फूलों वाला नमूना Granny Square Pattern
सामग्री : आपकी पसंद के रंग के बुनाई के धागे या ऊन के गोले।
एक क्रोशिया।
नमूना बनाने की विधि : 8 चेन बनाइये। स्लिप स्टीच से जोड़ कर रिंग बनाएं। चाहे तो मैजिक रिंग बना कर भी आप नमूने की शरुआत कर सकती हैं।
पहली लाइन - रिंग में 12 सिंगल क्रोशिया, एक स्लिप स्टिच पहले सिंगल क्रोशिए में।
दूसरी लाइन - 3 चेन, जहां स्लिप स्टीच है, उस जगह पर 4 ट्रेबल। फंदे को क्रोशिए से उतारिये। हुक को चार चेन के चौथे चेन में डाल कर छोड़े हुए फंदे को उसमें से निकालिये (एक पॉपकॉर्न स्टिच बनेगा ) * 3 चेन ,अगले सिंगल क्रोशिए में 5 ट्रेबल, फंदे को क्रोशिए से उतारिये। हुक को पहले ट्रेबल में डाल कर छोड़े हुए फंदे को उसमें से निकालिये ( दूसरा पॉपकॉर्न स्टिच बनेगा ) * से 10 बार और दोहराइये। कुल 12 पॉपकॉर्न बनेंगे। एक चेन,पहले पॉपकॉर्न स्टिच में एक आधा ट्रेबल।
तीसरी लाइन : आधे ट्रेबल से बने लूप में एक सिंगल क्रोशिया।* 5 चेन, एक सिंगल क्रोशिया अगले लूप में * से आखिर में 2 चेन बनाते हुए दोहराइये। एक डबल क्रोशिया पहले सिंगल क्रोशिए में।
चौथी लाइन : 4 चेन, आखिरी डबल क्रोशिए में 3 ट्रिपल ट्रेबल ( हुक पर 3 बार धागा लपेटें ) * अगले लूप की बीच की चेन में 5 डबल ट्रेबल ( हुक पर 2 बार धागा लपेटें ) दो बार, अगले लूप की बीच की चेन में 7 ट्रीपल ट्रेबल। * से अंत तक ऐसे ही बनाएं। आखिर के 4 चेन व 3 ट्रिपल ट्रेबल वाली खाली जगह पर 3 ट्रिपल ट्रेबल और बनाइये। 4 चेन की चौथी चेन में एक स्लिप स्टिच।
पांचवी लाइन : 3 सिंगल क्रोशिया स्लिप स्टिच वाले स्थान पर,* अगले 16 स्टिच में प्रत्येक में एक सिंगल क्रोशिया।अगले ट्रिपल ट्रेबल में 3 सिंगल क्रोशिया * से दोहराइये, अंतिम 3 सिंगल क्रोशिया छोड़ कर, एक स्लिप स्टिच पहले सिंगल क्रोशिए में। धागा तोड़िए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें